Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यवस्था समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत की अध्यक्षता में गठित अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यवस्था समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यवस्था समन्वय समिति के सदस्य सचिव सह सीओ ओमप्रकाश भगत ने सभी सदस्यों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में उक्त समिति के सदस्यों को कार्यवाही के संचालन के दौरान विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अंचल के सभी थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित त्वरित कार्य करने के संबंध में विचार – विमर्श किया गया। बैठक में भूमि विवाद के निराकरण में प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई निदेश निर्गत किया गया। साथ ही सरकार के निर्देश के आलोक में अंचल अन्तर्गत सभी थाना स्तर पर भूमि विवाद की निपटारे के लिए प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित करने की बात कही गई। बैठक में हल्का व राजस्व ग्राम स्तर पर राजस्व संग्रहण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

वहीं इस बैठक में प्रेक्षक सह प्रखंड वरीय पदाधिकारी सुनीता कुमारी, बीडीओ सुमित कुमार, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल, राजस्व अधिकारी मनीष कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिव कुमार, अंचल नाजिर अशोक मंडल, प्रधान लिपिक अनिल मंडल अन्य थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *