Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में तीन दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को नगर स्थित नेताजी सुभाष बोस मार्केट में आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। समापन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण व यज्ञ-हवन के साथ विसर्जन अनुष्ठान संपन्न हुआ और देर सायं नगर क्षेत्र स्थित स्थानीय सागढाला पोखर में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

नेताजी सुभाष बोस मार्केट में आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन प्रात: भगवान गणेश की आरती का आयोजन हुआ। पुरोहित सुनील कुमार मिश्रा के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं इस महोत्सव के दौरान एक दिन पहले मंगलवार को भजन गायक सुधीर सिंह द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया था। नगरवासियों ने आयोजन स्थल में पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना के साथ ही भगवान गणपति से अगले वर्ष और जल्दी आने की कामना की। स्टूडेंट युथ क्लब द्वारा प्रथम पूज्य देव श्री गणेश महोत्सव पूजन की धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पुरोहित सुनील मिश्रा ने विसर्जन पूजा व हवन के साथ विधिवत सम्पन्न किये। संपन्न के उपरांत महाप्रसाद के रूप में भक्तों के बीच खिचड़ी वितरण किया गया। वहींं गुरूवार को नगर भ्रमण कर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई और इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के नारे से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा। तमाम लोगों ने छलिया नृत्य का आनंद उठाया। प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह पर नगर के लोगों ने गणपति को विदाई दी। देर सायं स्थानीय सागढाला घाट में विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

वहीं तीन दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक कन्हैया लाल महतो, बिजली सिंह व देवकी अग्रवाल, पन्ना सिंह अध्यक्ष सुमित यादव, सचिव मो सालिम अहमद, सह सचिव संजय सिन्हा, संयोजक अमित सिन्हा, सह संयोजक अतुल सिंह, अजय राय, प्रशांत पटेल, इंद्रजीत चौधरी, अमित सुल्तानिया, चंद्रकांत गौतम, निखिल प्रभात, रमन चौधरी, मिथलेश झा, हीरा सिंह, कन्हैया यादव, पवन गुप्ता, सूरज गुप्ता, बादल कुंडू, प्रह्लाद झा, अभिषेक पोद्दार, संजय झा, बिनोद कुमार, मो मकबूल आलम, अनुभव गोस्वामी आदि ने सक्रिय रह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *