भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नगर पंचायत ठाकुरगंज में अवस्थित श्रीराम जानकी मंदिर एवं श्री जगन्नाथ मंदिर (ठाकुरबाड़ी) मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगी रोशनी और झांकियों से सजाए गए दोनों मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्व विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। नगर के दोनों मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष रौनक देखी गई।
नगर के भातढाला में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पटना से आए विनोद म्यूजिकल ग्रुप के भजन गायक चुन्नी गिरि ने भजनों की प्रस्तुति पर कृष्ण भक्तों को खूब नचाया। श्रीराम जानकी मंदिर की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष झांकी निकाली गई। कलाकारों ने श्री कृष्ण-राधा और भगवान भोलेनाथ के भेष में भजनों पर नृत्य कर कृष्ण भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण के जन्म के समय मध्य रात्रि को 12 बजते ही जब भगवान ने जन्म लिया, सभी कृष्णभक्त झुम उठे और मंदिर प्रांगण से उठी जयकारे से पुरा नगर गुंजायमान हो गया। इस दौरान कृष्ण भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाइयां दी। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए रात लगभग 1 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में आती रही। व्रत रखने वाले शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के महिला- पुरुषों ने मंदिर की परिक्रमा दी। मंदिर में मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए शाम से ही आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचने का तांता लगा रहा जो देर रात्रि तक जारी रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंदिर से प्रसाद के रूप में पंजीरी चरणामृत लेकर ही अपना व्रत खोला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सह मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, सकलदेव पासवान, सुमन भारती, दिलीप कुमार यादव, उमेंद्र यादव, शंकर यादव, दीपक यादव, ब्रजेश सिंह, निलेश भारती, पुनीत यादव, अशोक यादव, भैरव कुमार यादव, विजय यादव, अमरनाथ राय, मंगल किशोर राय, धनंजय सिंह, शलेंद्र सिंह आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply