ठाकुरगंज:-सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान नदी कटाव से परेशान महिलाओं ने जिला पदाधिकारी का गाड़ी को घेराव प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के अध्यक्षता में सीधे (संवाद जनता दरबार) का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र से आए विभिन्न लोगों ने अपनी अपनी समस्या के समाधान हेतु प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित जनता दरबार पहुंचे।सभी लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया तथा त्वरित निष्पादन हेतु संबोधित विभाग के पदाधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया गया।
(सीधे संवाद)जनता दरबार कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अपनी सरकारी वाहन से जा रहे।जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को प्रखंड मुख्यालय परिसर में नदी कटाव से परेशान खारूदह पंचायत के कॉलोनी बस्ती गोगरीया वार्ड नंबर 4 के महिलाएं एवं पुरुषों ने जिला पदाधिकारी के वाहन को घेराव किया एवं नदी कटाव से नाराज लोगों ने जल्द नदी कटाव निरोधी कार्य करने की मांग करने लगे। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि लगभग 2 साल से कनकई नदी के भयंकर कटाव के कारण लगभग 50 परिवार 2 साल से बेघर है कई बार जिला प्रशासन के द्वारा कटाव निरोधी कोई भी कार्य नहीं हो पाई है।
क्षेत्र के स्थानीय नेता एवं जिला पार्षद इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को कई बार लिखित आवेदन दिया है। परंतु कनकई नदी के कटाव को रोकने के लिए अब तक कोई पहल नहीं किया गया है कटाव रोकने के लिए बांध करने की सख्त जरूरत है। जिससे नाराज लोगों ने जिला पदाधिकारी के वाहन को घेराव कर विरोध किया वहीं जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही कटाव निरोधी कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया है।
सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

Leave a Reply