Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में भाजपाइयों ने केक काट पीएम मोदी की मनाई 71 वां जन्मदिन

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

17 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नगर व प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नगर पंचायत ठाकुरगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय यादवेन्दु, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिंहा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह आदि की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके अलावे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। 
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में अपने उल्लेखनीय कार्याें से लोकप्रिय हैं। बच्चों से लेकर वृद्ध तक उनके प्रशंसक हैं। उन्होंने देश को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है, जिसने देश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम करेगी। यह अभियान सभी वार्ड, बूथ, ग्राम ,मोहल्ला में मनाया जा रहा हैं। 
वहीं दूसरी ओर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा किशनगंज के जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रेम द्वारा प्रखंड के पथरिया पंचायत के ग्राम मालाकाटा आदिवासी टोला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं के बीच फल वितरण किया गया  इस मौके पर  पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण सिन्हा, वार्ड पार्षद गोपीचन्द उरांव, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह,भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य सुभाष यादव, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री प्रणव सिन्हा, भाजयुमो जिला महामंत्री निरंजन राय, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, पवन गुप्ता,  हीरा सिंह, परमजीत मंडल, सुभाष साह, संजय चौधरी, पप्पू साह, आकाश साह, जयदीप बनर्जी, रोहित चौधरी, संजीत राय, विजय साह, प्रह्लाद झा, कृष्णा यादव, अशोक कुमार अजय कुमार, प्रेम चौधरी, कन्हैया यादव, इंद्रजीत चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *