Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में राजद ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेदकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह बंदरझुला पंचायत के मुखिया इकरामूल हक़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष कमरुल होदा ने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सच्चाई में रहता है उन पर हजारों बलाईया आती है, लेकिन डॉ भीमराव अंबेडकर हजारों मुसीबत को झेलते हुए आखरी मंजिल तक पहुंचे। आज डॉ भीम राव अंबेडकर को भारत का हर बच्चा बच्चा याद करता है। इसलिए कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भूख और प्यास को ताक पर रख कर संविधान को लिखा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को खत्म करने का साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान नहीं लिखते तो हमें लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार हम सभी को गुलाम बना करके रखती।

वही राजद के प्रदेश महासचिव मुस्ताक आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक प्रणाली को खत्म कर देना चाहते हैं। परंतु हमारे भारत के जनता समझ चुका है वह जो चीज करना चाहता है वह कभी भारत की जनता नहीं होने देगी। कोविड-19 में भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने भारत के लोगों को थाली बजाने और दिया जलाने का खेल किया। अगर इन्ही सब चीज से कोविड-19 खत्म हो जाता तो हम मानते। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह सपना साकार होता है। लेकिन देश की जनता के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के सरकार को 2024 में जवाब देने का काम करेगी। वही राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया एकरामुल हक ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिचर्चा करने का मतलब यह है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने संविधान को खत्म करने की साजिश रची है, यह बिल्कुल हमलोग होने नहीं देंगे और हर जिले से लेकर प्रखंड मुख्यालय से हर पंचायत तक बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की परिचर्चा कर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे ताकि हम सभी लोग मिलकर संविधान को बचा सके। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने बासी रोटी खाकर और अपने पेट में पत्थर बांधकर जिस तरह से संविधान को लिखा सिर्फ हमारे देश के हित के लिए लिखा था। अगर संविधान नहीं होता आज भी हम लोगों को जिस तरह अंग्रेजों ने गुलाम बना करके रखा इसी तरह आज भारतीय जनता पार्टी के सरकार हम लोगों को हम लोगों को गुलाम की साजिश रच रही है। हमारे भारत की जनता बिल्कुल इस तरह की साजिश रचने वाले लोगों को जवाब देने का काम करेगी।

इस मौके पर राजद नेता देवेन यादव, पूर्व मुखिया बैचन यादव, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष शाहिद उर्फ डब्लू, राजद छात्र उपाध्यक्ष आदिल रब्बानी, राजद जिला प्रधान महासचिव रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा, राजद नेता शमशुल हक़ के अलावा अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *