Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में स्मृति दिवस के रुप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 120वीं पुण्यतिथि, बस पड़ाव में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धा सुमन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नगर पंचायत ठाकुरगंज में अवस्थित बस पड़ाव में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों व राजनीतिक संगठन के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर इनकी 120वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने  एक स्वर में स्वामी विवेकानंद, वन्दे मातरम, भारत माता की जय के नारे उद्धघोषित कर पुरे बस पड़ाव क्षेत्र को देशभक्ति से सरोवर कर दिया।
इस मौके पर नपं ठाकुरगंज के पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय अध्यात्म व संस्कृति के आलोक से विश्व मानस को आलोकित करने वाले महान चिंतक, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग प्रवर्तक थे। राष्ट्र के प्रेरणापुंज विवेकानंद ने अपने प्रगतिशील विचारों से युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की चेतना जगाई। जदयू छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल ने कहा कि उनके जीवन और उनके संदेश युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके निर्वाण दिवस पर हर भारतीय उनकी शिक्षा व आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प ले, यही ऐसे महामानव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं इस क्रम में कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के पुर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंहा ने करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद 39 वर्ष की अल्पायु में ही अपने शरीर परित्याग कर दिए, पर अपनी तेजस्वी वाणी के जरिए पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, प्रदीप जैन, बाबुल दे, संजय सिन्हा, हंसराज नखत, धनजंय सिंह, नरेश साह, मनमोहन साह, अतुल सिंह,  अनिल साह, हीरा सिंह, चंद्रकांत गौतम, रमन चौधरी, निखिल यादव, इंद्रजीत चौधरी, पुष्पराज सिंह, कन्हैया यादव, धर्मपाल सिंह, पुष्पेश सिंह, देवव्रत दास, अजय राय, संजीव साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *