Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नगर पंचायत ठाकुरगंज में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी उत्सव शुक्रवार की रात्रि पूरे श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्ति और प्रेम के रंगों में सराबोर श्रीकृष्ण भक्त जन्माष्टमी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। अर्धरात्रि में 12 बजे सोहर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण के जन्म के पश्चात उनका दिव्य अभिषेक, श्रृंगार, आरती और भोग लगाया गया। रंग-बिरंगे मोहक परिधानों में बच्चों को कृष्ण बनाया गया था। साधकों ने जयघोष कर प्रभु के आगमन की खुशियां मनाई। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो आदि भजनों से श्रद्धालुओं ने भगवान का जन्मोत्सव मनाते हुए उनके आगमन का स्वागत किया। इसको लेकर नगर के भातढाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भव्य दरबार सजाया गया। भजन संध्या में सुमधुर भजनों से कलाकारों ने भावविभोर कर दिया। मंदिर के द्वार पर सजा भव्य दरबार शाम सात बजे से शुरू हुआ। भजन कीर्तन देर रात्रि तक मंदिर में चलता रहा। भजन कलाकारों ने गीतों से श्रृद्धालुओं को सराबोर कर दिया और सभी श्रद्धालु भक्ति के भवसागर में डुबकी लगा रहे थे। पुरे शहर व आसपास का पुरा वातावरण भक्तिमय में डूब गया। भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। जन्मोत्सव के मौके पर अधिकांश श्रद्धालुओं ने उपवास कर व्रत रखा।

जन्माष्टमी का त्योहार को ले श्रीराम जानकी मंदिर एवं श्री जगन्नाथ मंदिर ठाकुरगंज में देर रात तक जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की गूंज बनी रही। इस बीच लोगों ने उपवास रखकर पूजा अर्चना करते हुए भगवान कृष्ण का गीत भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगर के दोनों मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। नगर क्षेत्र के बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर एवं भात ढाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर की आकर्षक साज सज्जा को देख भक्तवृंद मंत्र मुग्ध हो रहे थे। इस बीच बड़ी संख्या में नन्हें मुन्हें बच्चे कृष्ण बाल एवं राधे की वेशभूषा में मंदिर प्रांगण में सबों को आकर्षित कर रही थी। इसके अलावा कलाकारों ने सुदामा, कृष्ण व राधे स्वरूप की आकर्षक साज सज्जा कर झांकिया भी निकाली। जन्माष्टमी की धूम शहर से लेकर गांव तक रही।

इस अवसर पर नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, राजद नेता बेचन यादव आदि सहित शहर के कई गणमान्य और समाज सेवी उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन भारती, सलकदेव पासवान, प्रो दिलीप कुमार यादव, उमेंद्र आजाद, ब्रजेश सिंह, निलेश भारती, भैरव यादव, विजय यादव, अमरनाथ राय, अजय राय, जोगेश ठाकुर, धनंजय सिंह, पुनीत यादव, शैलेन सिंह आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *