ठाकुरगंज:- प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवम संवेदनशील बनाने के निमित जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के 21 पंचायत में संचालित पंचायती राज विभाग के योजनाओं का निरीक्षण जिला स्तरीय टीम से करवाया है। डीएम ने स्वयं बेसरबाटी पंचायत में भ्रमण कर विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया। किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री ने ठाकुरगंज के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत औचक निरीक्षण/ भ्रमण कर पंचायत में क्रियाशील पंचायती राज विभाग की योजनाओ समेत अन्य योजनाओं यथा नली गली, मनरेगा आदि का निरीक्षण किया गया।
डीएम श्रीकांत शास्त्री बेसरबाटी पंचायत में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में डीएम पंचायती राज विभाग की योजनाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया। मुख्य रूप से योजनाओं को ग्राम सभा से पारित करवाने, मास्टर रोल संधारण, मापी पुस्त, प्राक्कलन अनुरूप कार्य की गुणवत्ता आदि का अवलोकन किया गया है। इसके अतिरिक्त मनरेगा की योजना का भी निरीक्षण किया गया।निर्माणाधीन/अपूर्ण योजना में निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार अन्य 20 पंचायत में जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने निरीक्षण किया है।
तदनुसार निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई अपेक्षित है। मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग की योजनाओं यथा नवनिर्मित छठ घाट,सड़क में पेवर्स ब्लॉक, सड़क निर्माण, शौचालय, नाला निर्माण आदि का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य हो कि स्वयं डीएम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करते हुए उसकी प्रभाविकता का अनुश्रवण लगातार किया जा रहा हैं।
गठित टीम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक तकनीकी पदाधिकारी (अभियंता) और संबंधित पंचायत के तकनीकी सहायक – सह – कनीय अभियंता को रखा गया है। वही इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय मुखिया अनुपमा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, मनरेगा पदाधिकारी सुशील कुमार सिंधू, इत्यादि मौजूद थे।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply