Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तीन वर्षीय भांजी त्रिशिका के जन्मदिन पर ठाकुरगंज के जोगेश ने किया वृक्षारोपण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पर्यावरण के संरक्षण को लेकर लोगों में अब जागरूकता आने लगी है। लगातार हो रही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या लोगों को समझने लगे है। इसके तहत अब बच्चों के जन्मदिन पर लोगों ने पौधरोपण करने का बीड़ा उठाया है। ऐसे ही मामले में बुधवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं एक भातढाला निवासी जोगेश ठाकुर ने अपनी तीन वर्षीय भांजी त्रिशिका कुमारी के जन्मदिन पर नगर स्थित भातढाला पार्क परिसर में पौधे लगाए। वे न केवल पौधे ही लगाए बल्कि पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाने का संकल्प लेते हुए स्थानीय स्तर पर समाज को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश भी दिया। जोगेश ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में विशेष महत्व है। उनके बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को हम पैसे देकर भगवान मानते हैं, लेकिन जीवनभर मुफ्त ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधों की कद्र नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष मनुष्य के सबसे करीबी मित्र होते है। यह हमें फल, छाया, लकड़ी, जड़ी-बूटियां आदि तत्व देते है।

उनके इस मुहिम को आगे बढ़ाने में मंगल किशोर राय, संजीव साह, योगेंद्र सिंह, दीपू यादव ने भी अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *