Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नगर पंचायत ठाकुरगंज के ब्लॉक रोड में टूटे नाले का जल्द होगा मरम्मती, मुख्य पार्षद व ईओ ने स्थल का किया निरीक्षण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नगर पंचायत ठाकुरगंज क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर भातडाला चौक के समीप नाले के टूट जाने और उससे गंदे और बदबूदार पानी के बहाव की शिकायत वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य सजन कुमार द्वारा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल के साथ कार्यपालक पदाधिकारी राजेश पासवान के पास की गई। इस बात पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल, नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार, वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य देवाशीष विश्वास के साथ वार्ड संख्या पांच के वार्ड सदस्य सज्जन कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित है। इसलिए इसकी शिकायत लिखित रूप से पीडब्ल्यूडी कार्यालय को कर दी जाएगी और तत्काल इसका मरम्मत कराया जाएगा। वहीं इसके अलावा इसी मार्ग में लाहिड़ी दुर्गा मंदिर के सामने नाला टूटने का मामले को स्थानीय लोगों ने मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान के समक्ष रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *