Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मो. रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

सोमवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगडाबर पंचायत के धूमगढ गांव से ठाकुरगंज थाना कांड संख्या- 41/21 के नामजद आरोपी पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मो. रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि धुमगढ निवासी बीस वर्षीय पीड़िता के लिखित शिकायत पर सकिन उर्फ उस्मान गनी , पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि व उनकी मां पर 21 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि छह माह पूर्व सकिन उसके घर में घुसकर जब वो अकेली थी तो जबरन बलात्कार किया था। निकाह का वादा करने पर मैं शांत हुई थी। घटना के बाद हमेशा आरोपी मौका का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देता रहता था। दस मार्च को सकिन घर आया व जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। मेरे विरोध करने और मेरी मां व पड़ोस के लोगो ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पंचो के सामने सकिन शादी करने पर राजी हो गया। तभी अचानक पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अपनी मां व छह -सात लोगो के साथ आये। मेरी मां व भाईयो के साथ मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ा लिये और कहने लगे कि जब तक दहेज का 14 लाख रूपया नही दोगे तब तक शादी नही होगी।जिससे मेरी जिदंगी बर्बाद हो गई। उसके बाद आरोपियो के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई थी।
बीरबल महतो,ठाकुरगंज डॉट कॉम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *