नगर पंचायत ठाकुरगंज में बच्चा चोरी की अफवाह में एक युवक की स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। जिसके कारण उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। लोगों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह बुरी तरह घायल हो गया है। घटना ठाकुरगंज नगर की रेलवे फाटक की हैं। वहीं सूचना मिलने पर समय रहते पुलिस पहुंची और उक्त व्यक्ति को बचाया। घटनाक्रम के बाबत जानकारी के मुताबिक नगर में घूम रहे एक युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करनी शुरु कर दी। मौके पर लोगों की काफी भी़ड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक बच्चा चोर है जो काली मंदिर के पास बच्चों से बात करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान लोगों को उसके ऊपर संदेह हुआ। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने नाम और पता बताने से इंकार कर दिया और गोलमोल जवाब देने लगा। जिससे लोगों को उसके ऊपर संदेह हुआ। इसके बाद लोग उससे मारपीट करने लगे। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा कर थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है लेकिन वो पुलिस को सही जवाब नहीं दे पा रहा है। वही थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह कटिहार जिले का निवासी है। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है जो कटिहार से उसे लेने के लिए ठाकुरगंज आ रहे है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply