गुरूवार को ठाकुरगंज भाजपा का एक शिष्टमंडल भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु से मिलकर विगत 31 अगस्त को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। शिष्टमंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता अमित कुमार सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल महराज, चन्द्रकांत गौतम, अमृत मंडल सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।
शिष्टमंडल के सदस्यों ने थानाध्यक्ष से कहा कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता के स्वजनों में भय का माहौल है। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा शिष्टमंडल ने बताया कि महादलित पीड़िता के मां ने आरोपी रजाऊल पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। लेकिन दस दिन से अधिक बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीड़िता के स्वजनों में भय का माहौल कायम है। भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह ने बताया कि अगर जल्द दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। इस संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त घटना के हर पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के लिए पीड़िता का कपड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भागलपुर भेजा गया है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply