गत 30 अगस्त को मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इलाजरत कुर्लिकोट थाना क्षेत्र के भैंसलोटी गांव के निवासी विशो ठाकुर (उम्र 60 वर्ष) की मृत्यु हो गई। अधेड़ विशो ठाकुर के मौत मामले में मृतक के पत्नी अनीता देवी ने कुर्लीकोट थाने में बाइक सवार दो लोगो पर मामला दर्ज किया गया है। दोनो आरोपियो का नाम प्रदीप व अरबिंद पासवान भैसलोटी निवासी है। इस संबंध में कुर्लीकोट प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता देवी ने आवदेन देते हुए बताया कि विगत 30 अगस्त को विशो ठाकुर जब पांव पैदल जा रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार प्रदीम व अरबिंद पासवान ने उन्हे जबरदस्त ठोकर मार दी थी। जिससे मृतक के जांघ के बीचोंबीच काफी चोटे आई थी। ठाकुरगंज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्राइवेट नर्सिंग होम नियाज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर किया गया था। जहां वे इलाजरत थे। लेकिन 09 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बाइक सवार दोनो युवको पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उनके लापरवाही व तेज गति से बाइक चलाने के कारण उनके पति का दुर्घटना हुआ था और काफी गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।उनके मौत का कारण दोनो बाइक सवार है। कुर्लीकोट प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply