Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

युथ ऑफ ठाकुरगंज द्वारा नगर के 501 जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच सूप सहित पूजन सामग्रियों का किया गया वितरण, छठव्रतियों में हर्ष।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरुवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज के भातढाला चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में युथ ऑफ ठाकुरगंज के युवाओं ने 501 जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच सुप के साथ पूजन सामग्रियों का वितरण किया। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर के नौकरी पेशा व संपन्न युवाओं के द्वारा छठव्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के हाथों सूप का वितरण कर किया गया।

वहीं इस दौरान युथ ऑफ ठाकुरगंज के युवाओं द्वारा वर्ष 2017 से शुरू किए गए उक्त कार्यक्रम के माध्यम से नगर के जरूरतमंद छठव्रतियों को चिन्हित कर उन्हें सुप व छठ पूजन सामाग्री देने के संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने युवाओं के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भले ही आज के कई युवा दिग्भ्रमित हो गए हैं, किंतु इन युवाओं के सामाजिक ऊर्जा व कार्य को देख कर लगता है कि ये परवरिश व संस्कार के अभाव में दिग्भ्रमित हुए हैं, सब नहीं। ये युवा आज अपने उम्र से कहीं आगे बढ़कर सामाजिक व धार्मिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हर वर्ष यूँ ही गरीब व असमर्थ छठव्रतियों के बीच छठ पूजन सामाग्री का वितरण किया जाए तो सही मायने में छठ व्रत की सार्थकता सिद्ध होगी।

इस दरम्यान युथ ऑफ ठाकुरगंज के सदस्यों ने कहा कि छठ में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता हैं बल्कि इस उत्सव में सभी लोगों की समान भागीदारी होती हैं। यही गरीब लोगों से छठ महोत्सव में सुप, मिट्टी के बर्त्तन, मिट्टी के चूल्हे आदि पूजन सामग्रियां इन्हीं लोगों के द्वारा बाजार में बिक्री के लिए आता है और यह वर्ग कुछ कमियों के लिए सही रूप से छठ पर्व मनाने में तकलीफ में रहे यह सही नहीं है। इनलोगों ने कहा कि जो भी सक्षम हो ऐसे कार्यो में आगे आना चाहिए।

इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साह यूथ ऑफ ठाकुरगंज के सदस्य मयंक शांडिल्य ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है और गरीब-अमीर सभी पुरी निष्ठा व श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाते हैं। कोई जरूरतमंद गरीबी के कारण पर्व को सही रूप से मना न पाए, इसलिए इसमें हम सभी युवा युथ ऑफ ठाकुरगंज के बैनर तले मिलजुल कर छठ व्रतियों का सहयोग करते आ रहे हैं। वहीं इस संस्था के अमित सिंह ने कहा कि छठ पर्व के साथ पवित्रता, आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना जुड़ी है। इसमें सभी प्रकार का भेदभाव मिट जाता है।

इस दौरान सभी सदस्यों के द्वारा यह संकल्प भी लिया गया कि पिछले 7 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आने वाले वर्षों में और भी बड़े पैमाने पर मनाते हुए पुजन सामग्रियों का वितरण करने का प्रयास जारी रहेगा जिससे समाज के और भी जरूरतमंदों एवं असहायों के बीच अधिक से अधिक सहयोग पहुंच सके।

इस पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ ऑफ ठाकुरगंज के सदस्य नरेश शर्मा, अमित सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, गौरव महतो, मयंक शांडिल्य, विनय चौधरी, राजन सिंह, चंदन पांडेय, सिद्धार्थ गौतम, मुकेश सिंह, जैमिनी कृष्णा, आशीष सिन्हा, अमित राय, चंदन दास, सुनील यादव, भास्कर कुमार, संजीव साह, अमित अधिकारी, धीरज रंजन, वैभव चौधरी, मयूरेश किसलय, प्रतीक पुष्कल, चंदन ठाकुर, सुशांत मंडल, मुकेश सहनी सहित कई युवाओं ने छठव्रतियों को पूजन सामग्री वितरण में अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *