Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 100 आम के पेड़

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

गुरुवार को इम्मानुएल हॉस्पिटल एसोशिएशन के द्वारा राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर 100 आम के पौधे का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। उसके उपरांत नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के द्वारा विद्यालय परिसर में आम के पौधे लगाए गए। उसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सुमित कुमार एवं प्रखंड प्रमुख रजिया सुल्ताना अंसारी ने आम के पौधे लगाए।प्रखंड संसाधन केंद्र, आईसीडीएस कार्यालय, भातडाला पार्क, जिलेबियामोर एसबीआई शाखा कार्यालय आदि अन्य स्थानों में आम के पेड़ लगाए गए। इस दौरान नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय आम दिवस हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन के इतिहास के बारे मे और रसदार और स्वादिष्ट फल आम के बारे मे जानना और समाज मे इसका प्रचार-प्रसार करना इसका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में आम का फल सबसे अधिक लोगों की पसंद है। मैंगो शेक, स्मूधी, मैंगो केक, मैंगो आइसक्रीम, जैसे अनेक व्यंजन हैं जो आम प्रेमियों द्वारा पसंद किए जाते हैं और शायद इसीलिए आम लोगों की पसंदीदा फल की सूची में सबसे ऊपर है। वहीं इम्मानुएल हॉस्पिटल एसोशिएशन के को-कॉर्डिनेटर सुभाष दास ने बताया कि राष्ट्रीय आम दिवस के मौके पर संस्था के आम्रपाली एवं दशहरी दो किस्मों के 100 आम के पेड़ प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न संस्थानों में लगाए गए। समाज में आम की गुणवत्ता की जानकारी का प्रचार-प्रसार करना इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि केरल में कन्नूर जिले के कन्नपुरम को स्वदेशी मैंगो हेरिटेज एरिया घोषित किया गया है। कन्नपुरम आम की विभिन्न देशी किस्मों का घर है और यहाँ आम की 200 से अधिक किस्मे उगाई जाती हैं।ऐसे सीमांचल क्षेत्र का प्रसिद्ध सुरजापुरी आम प्रजाति जो विलुप्त होने के कगार पर है, इन्हें बचाने के लिए समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को आगे आने की आवश्यकता है। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परमजीत मंडल, सोमएल सोरेन, भोला ठाकुर, विश्वज्योति दासगुप्ता, प्रकाश दास, सिलास मुर्मू आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *