ठाकुरगंज में बिजली की चरमराई व्यवस्था के खिलाफ शहर के लोगों में काफी रोष देखने को मिला। शनिवार की शाम ठाकुरगंज शहर के लोगों ने लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी आदि समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर विभाग के प्रति नारेबाजी की गई। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनिल महाराज ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है। बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आम जनता कभी भी सड़क पर उतर सकती है। मशाल जुलूस ठाकुरगंज भातडाला के राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर मेनरोड होते हुए नेहरु रोड, मस्तान चोक होते हुए डीडीसी मार्केट पहूँचा। मशाल जुलूस में लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान मशाल जुलूस में सिकन्दर पटेल, राजेश करनानी, नरेश साह, अशोक भारती आदि लोग शामिल थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply