Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

होली तथा शब-ए-बारात पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन चौकस, ठाकुरगंज अंचल में 51 संवेदनशील स्थलों पर की गई है दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति।

सारस न्यूज, किशनगंज।

इस वर्ष होली तथा शब-ए-बारात पर्व 2023 साथ- साथ मनाए जाएंगे। शब-ए-बारात पर्व 07 मार्च तथा दिनांक 08 मार्च को होली पर्व संभावित है एवं दिनांक 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन एवं होली पर्व के दिन ही 07 व 08 मार्च को मुस्लिम समुदाय के द्वारा शब-ए-बारात मनाए जाने की संभावना है।

इस दिन मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा रात्रि में कब्रिस्तान, मजार व मस्जिदों में जाकर इबादत तथा फातिहा पढ़ी जाती है। ऐसे में उक्त अवसर पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी अपेक्षित है। इस वर्ष दोनों पर्व साथ-साथ मनाए जाने के कारण अधिक प्रशासनिक सतर्कता की आवश्यकता होगी। शब-ए-बारात पर्व में भी उन सभी कब्रिस्तानों पर विशेष सत्तर्कता अपेक्षित है, जहाँ कब्रिस्तान की भूमि तथा घेराबंदी को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है।

इसी क्रम में शब ए बारात को ले सोमवार को सीओ ओमप्रकाश भगत एवं ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने संयुक्त रूप से ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। दोनो पर्वो को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि होली एवं शब ए बारात पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था एवं शान्ति-व्यवस्था कायम रखने हेतु सभी आवश्यक सतर्कतामूलक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में घटित घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि ठाकुरगंज थाना सुरक्षित में राजस्व अधिकारी ठाकुरगंज मनीष कुमार चौधरी के संग वे स्वयं तैनात रहेंगे जबकि सम्पूर्ण क्षेत्र गश्ती दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज सुमित कुमार के साथ पुअनि पूरण चंद्र एवं सीओ ओमप्रकाश भगत के साथ पुअनि कुन्दन कुमार, ठाकुरगंज बाजार गश्ती में मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी ठाकुरगंज सुशील सिंधुके साथ पुअनि पुजा कुमारी, ठाकुरगंज महावीर स्थान चौक में सअनि विजय कुमार सिंह, घसीकुड़ा हाट सअनि रामावतार प्रसाद, जामा मस्जिद चौक ठाकुरगंज में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अजीत कुमार के साथ सअनि विपीन कुमार, पेट्रोल पम्प चौक ठाकुरगंज में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ठाकुरगंज राजेश कुमार के साथ सअनि सुदिष्ट कुमार, मस्तान चौक ठाकुरगंज में सअनि विद्यासागर राय, बस स्टैण्ड ठाकुरगंज में सअनि अरविन्द कुमार, डिबड़ीपाड़ा ठाकुरगंज में प्रशिक्षु पुअनि उत्तम कुमार, भातडाला चौक ठाकुरगंज में नगर पंचायत ठाकुरगंज के कनीय अभियंता शहंशाह के साथ प्रशिक्षु पुअनि विकाश कुमार, सोनारपट्टी ठाकुरगंज में प्रशिक्षु पुअनि स्मिता कुमारी, पावर हाउस ठाकुरगंज में प्रशिक्षु पुअनि प्रिती कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।

सीओ ओमप्रकाश भगत ने बताया कि उक्त दोनों पर्व के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर प्रखंड मुख्यालय के थाना में दिनांक 07 मार्च से 09 मार्च तक नियंत्रण कक्ष का गठन करते हुए सुयोग्य पदाधिकारी, कर्मचारी, कम्प्युटर ऑपरेटर एवं कार्यालय परिचारी की प्रतिनियुक्ति पालीवार की गई है। यह नियंत्रण कक्ष पूर्ण रूप से उपरोक्त तिथि तक सक्रिय रहेगी। उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र सहित अंचल ठाकुरगंज के गलगलिया, कुर्लिकोट, पाठामारी, सुखानी, जियापोखर एवं पौआखाली थाने के पोषक क्षेत्र अंतर्गत 51 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व के दौरान उपद्रव फैलाने वाले को किसी भी शर्त पर बक्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *