Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

1 से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन करने का लिया निर्णय, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ले नेहरू युवा केन्द्र 1000 घरों में बांटेगा तिरंगा।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय सभागार में शनिवार को मो. शाहजहां अंसारी लेखा सह कार्यक्रम सहायक की अध्यक्षता में सभी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के साथ एक बैठक आहूत की गई। लेखा सहायक ने युवा क्लब विकास अभियान दिघलबैंक, बहादुरगंज एवं ठाकुरगंज में नए युवा क्लब का गठन एवं पुराने युवा क्लबों का पुनर्गठन करने के साथ-साथ ग्रामीणों एवं युवाओं को जागरूक करते हुए घर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक फरहाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जवाबदेही सभी राष्ट्र युवा स्वयंसेवकों को दिया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार नेहरू युवा केन्द्र किशनगंज द्वारा 1000 घरों में झंडा फहराने के लिए जागरूक करने की जवाबदेही भी दी गई है। इसे भी पूरा करने के लिए सभी राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों ने जन सहयोग से झंडा उपलब्ध करा कर ग्रामीणों को झंडा फहराने का जवाबदेही दिया गया। एक से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक को निर्देश दिया गया की अपने-अपने प्रखंडों में युवा क्लब के सक्रिय सदस्य के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाते हुए हर घर तिरंगा फहराने का संदेश ग्रामीणों को दिया जाय।

आज सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं मो. शाहजहां अंसारी द्वारा घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें मनोज कुमार सिंह, अभिषेक, शत्रुघ्न, धीरज, नित्या, निदा, सरिता, कुशेश गिरी, पूजा भी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूकता अभियान जारी

दिघलबैंक | आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को 12वीं बटालियन बी कंपनी की सीमा चौकी कोढ़ोबाड़ी में जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर ग्रामीणों के साथ ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया। बैठक में बीओपी कंमाडर एसआई/जीडी महेंद्र पाल ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ हर घर में फहराने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में हर भारतीयों के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहराए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने के लिए सभी लोग अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने का तरीका और उसकी महत्ता के बारे में बताया। बैठक में एसआई महेंद्र पाल, एएसआई सुकदेव, एचसी/जीडी कुलदीप सिंह, सीटी/जीडी अखिलेश कुमार, मनोज, कृष्णा, रवि नंदन, कृष्णा कुमार, अभिषेक ठाकुर, अटल आदि जवान जबकि ग्रामीणों में वार्ड सदस्य पृथ्वी सोरेन, किरण लाल मांझी, फुलेश्वर मुर्मू, राज कुमार, नरेश मुर्मू, सुनील कुमार हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *