मंगलवार को ठाकुरगंज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में डीडीसी मार्केट में मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर नगर स्थित डीडीसी मार्केट में स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर सभी गणमान्य नागरिकों ने बारी बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल व प्रमोद कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद कृष्णनंदन झा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह व अनिल साह, प्रदीप जैन, शिवशंकर महतो, चंद्रकांत गौतम, आनंद गोस्वामी, किशनबाबु पासवान, बिट्टू साह आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर नगर स्थित आनंद मार्ग जागृति स्कूल के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैलीय चित्र पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, बीडीओ सुमित कुमार, आनंदमार्ग प्रचारक संघ के जिला प्रधान सुमन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, पन्ना सिंह, राजेश करनानी, वार्ड पार्षद देवाशीष विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि शंभु लाल राय, अनिल साह व मनोज कुमार चौधरी, जयंत लाहिड़ी, विकास पाल, नरेश साह, प्रशनजीत चंदा, आचार्य लीलाधिशानंद अवघुत, गोपाल मंडल आदि स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बारी – बारी से पुष्प अर्पित कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को स्मरण किया। इसके पूर्व विद्यालय प्रांगण में सभी अतिथियों व स्कूली बच्चों के बीच मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस मौके पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के संबंध में उपस्थित स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग एवं समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा है। वे हिंदुस्तान के हर वासी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने जीवन पर्यन्त देश की आजादी के लिए काम किया जिसकी बदौलत देश आजाद होने में मदद मिली और आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं।
अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कई लड़ाइयां लड़ी। उनके नेतृत्व में लड़ी गई हर लड़ाई में विजय प्राप्त हुई। इसीलिए उन्हें नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर राजेश करनानी व पुर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने के लिए बच्चों से आह्वान भी किया। कार्यक्रम का संचालन जयदीप बनर्जी ने किया और अंत में सुमन भारती ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
इसके उपरांत आनंदमार्ग जागृति स्कूल के बच्चों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयकारे एवं बैंड बाजा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी स्कूल प्रांगण से शुरु होकर रजिस्ट्री ऑफिस, फौदारबस्ती, न्यू कॉलोनी, क्लब फील्ड, फाराबाड़ी, भीमवालिस चौक होते हुए स्कूल प्रांगण वापस लौटा।
इस मौके पर आशीष कुमार, आकाश सोनी, स्कूल के शिक्षक बलाई सिंह, संतु विश्वास, कृष्णा सरकार, सोमा राहा, कृष्ण कुमार सिंह, प्रकाश मंडल आदि सहित अभिभावक व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply