Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19 वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

रविवार को 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के बटालियन मुख्यालय सहित सभी समवाय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस दौरान 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के कमांडेंट मितुल कुमार,द्वितीय सेनानायक जयप्रकाश, उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) सहित एसएसबी के अधिकारियों व जवानों तथा संदीक्षा ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।वाहिनी के सभी बीओपी व समवाय के साथ साथ बाहरी सीमा क्षेत्र में कुल 2000 पौधे का वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण के उपरांत कमांडेंट मितुल कुमार ने पेड़ पौधों के महत्व व इसके संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पृथ्वी का बदलता हुआ वातावरण एक बहुत ही गंभीर विषय बना हुआ है। जिसे पेड़ लगाकर कम किया जा सकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम इस मानसून सीजन के दौरान बटालियन के अधिकार क्षेत्र अंतर्गत अलग – अलग स्कूल, अस्पताल एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा।सीमा पर तैनात हम एसएसबी के सदस्य अपने सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व की भावना के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में से एक पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *