बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत कुर्लीकोट थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस जवानों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई और विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष रोपित किए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार दुबे ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार पुलिस द्वारा 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाना एवं सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करना है। इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज और पुलिस के बीच संवाद एवं समन्वय को बढ़ावा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज कल्याण और नागरिकों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जनता को भी यह समझना चाहिए कि पुलिस उनकी रक्षक है और उसे सहयोग प्रदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण एक आवश्यक कदम है। वृक्ष न केवल ऑक्सीजन का स्रोत हैं, बल्कि वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को संतुलित करने, जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने और प्राकृतिक आपदाओं को कम करने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सिर्फ पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आम जनता से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अपनाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की, जिससे भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरित वातावरण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply