Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा के संगठन पर्व के निमित्त ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल में कार्यशाला का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संगठन पर्व के अंतर्गत ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल की कार्यशाला का आयोजन चुरली पंचायत के डांगीबारी में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष धर्मलाल सिंह ने की। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। बैठक में मंडल चयन सहयोगी धनंजय सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख हरदयाल सिंह, और सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धनंजय सिंह ने बताया कि 15 नवंबर तक प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बनाए जाने, बूथ समिति के गठन और शक्ति केंद्र प्रभारियों के चयन पर चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा के मनोज राय, संजय कुमार सिंह, अस्सी लाल सिंह, उमेश कुमार, मनोज हरिजन, सुदीप कुमार और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *