शनिवार को देर शाम ठाकुरगंज नारायणी मंदिर के समीप केटीटीजी मार्ग पर ऑटो पलटने से ठाकुरगंज नगर के एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक सोमनाथ सरकार (उम्र 38 वर्ष) पिता- परिमल सरकार साकिन भातढाला वार्ड नं 6 ठाकुरगंज नगर का निवासी था। उक्त घटना में ऑटो चालक रेफा सोरेन साकिन भीमवालिश वार्ड नं 4 नगर पंचायत ठाकुरगंज, को भी गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं उक्त सड़क दुर्घटना की सुचना स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय ठाकुरगंज पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पूर्व स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोमनाथ सरकार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल रेफा सोरेन को सिर पर लगी चोट का ईलाज कर छुट्टी दे दी गई। वहीं ठाकुरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल के लिए भेजा एवं पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मृतक के भाई विकास सरकार उर्फ झंटू ने बताया कि शनिवार को देर शाम को मेरे मृतक भाई सोमनाथ सरकार गलगलिया में कैटरिंग का काम कर अपने साथी रेफा सोरेन के वापस अपने घर ठाकुरगंज लौट रहा था कि ठाकुरगंज नगर स्थित नारायणी मंदिर के समीप केटीटीजी मार्ग पर अचानक एक कुत्ता आ गया जिससे ऑटो चालक रेफा सोरेन द्वारा वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ऑटो पलट गई जिसमें मेरे भाई ऑटो के नीचे दब गया। जब तक स्थानीय लोग उसे सीएचसी ठाकुरगंज लाते तब तक उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक सोमनाथ सरकार को पत्नी, 13 वर्ष की एक बेटी एवं 7 वर्ष का एक बेटा है। साथ ही मृतक अपने 80 वर्षीय वृद्ध पिता का भी देखभाल व भरण पोषण करता था। सोमनाथ सरकार की असमायिक मृत्यु पर नगर क्षेत्र में शोक का माहुल व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि घटना की सुचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक के भाई द्वारा उक्त सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है एवं शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply