रविवार को श्री रामभक्त मंडल ठाकुरगंज के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश सह आमंत्रण पत्र ठाकुरगंज नगर के सभी 12 वार्डों में वितरण के लिए नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से टोली प्रमुख के साथ रामभक्त को रवाना किया गया। सर्वप्रथम श्रीराम जानकी मंदिर के पुरोहित रंजीत झा ने सभी अक्षत कलश को अभिमंत्रित कर पूजन किया। पुरोहित के साथ पूजन में श्रीराम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष सह मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, प्रो दिलीप कुमार यादव, सकलदेव पासवान सहित मंदिर कमिटी के अन्य सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभाग सह संघ चालक नागराज नखत ने बताया कि नगर पंचायत ठाकुरगंज के सभी 12 वार्डों के लिए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश सह आमंत्रण पत्र वितरण के लिए टोली प्रमुख व सदस्यों को सौंपते हुए रवाना किया गया। इसे श्रद्धा पूर्वक अपने माथे पर रखकर जय श्री राम के उदघोष के साथ अपने-अपने इलाकों में ले गये, जिसे दर्शन पूजन के लिए नगर के मंदिरों में रखा जाएगा। आगामी 15 जनवरी तक नगर पंचायत ठाकुरगंज के सभी वार्डों के सनातनी परिवार के घर निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर का चित्र कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्षत कलश को लेकर 15 जनवरी तक सभी घरों में पत्रक के साथ आमंत्रण करना है और आग्रह करना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजा अर्चना करें। और इसी दिन संध्या के समय दीपक जलाकर दीपावली मनाएं और श्री राम मंदिर का दर्शन करें।
वहीं इस कार्यक्रम में संघ नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो, पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल व प्रमोद कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया मोहन सिंह, तरुण सिंह, पालक बिजली प्रसाद सिंह, राजेश करनानी, संयोजक अनिल महाराज, विजय शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार राय, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, वार्ड पार्षद देवाशीष, दिलीप सिंह, सजन कुमार, कंचन देवी व सुधा देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, प्रदीप साह, अनिल साह, मनोज चौधरी व दीपक गणेश, चंद्रकांत गौतम, किशन पासवान, दीनानाथ पाण्डेय, लक्ष्मण झा, अरविंद झा, अखिल साह, गोपेश यादव, रमन चौधरी, बच्चू मंडल, आनंद गोस्वामी, द्रौपदी देवी, पुष्पराज, नरेश साह, चंदना मजूमदार, कृष्ण यादव, अमृत मंडल, मंटू गुप्ता, राहुल पासवान, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के सदस्य व रामभक्त शामिल हुए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply