19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के मुख्यालय में कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा के दिशा निर्देशन में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप कमांडेंट श्री एम. ब्रोज़ेन सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभागी जवानों का तहे दिल से स्वागत किया।
श्री सिंह ने बताया कि हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा 14 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी भारत की पहचान है और देश की सबसे बड़ी मातृभाषा है। 1953 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई, और इसके साथ ही हिंदी सप्ताह का आयोजन भी होने लगा, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे भाषण, काव्य गोष्ठी, वाद विवाद आदि आयोजित की जाती हैं। इसका उद्देश्य लोगों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।वाहिनी द्वारा भी हिंदी पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवधि में हिंदी भाषा के उपयोग को प्रोत्साहित करने और राजभाषा के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हिंदी पखवाड़े का समापन 30 सितंबर को विजेताओं को पुरस्कृत कर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट श्री जगजीत बहादुर जेगवार, उप निरीक्षक (मंत्रा.) राकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक (मंत्रा.) राजीव कुमार सहित अन्य बलकर्मी मौजूद थे।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply