ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या 53) से निर्दलीय प्रत्याशी वासुदेव सिंह ने आज नामांकन पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन कार्यालय में सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद जैसे ही वासुदेव सिंह बाहर निकले, समर्थकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।
हजारों की संख्या में पहुँचे समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर और नारों के साथ वासुदेव सिंह का अभिवादन किया। समर्थकों के बीच उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नारे लगाए और अपने प्रत्याशी के समर्थन में जोश दिखाया।
नामांकन के बाद वासुदेव सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुँचाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का अपार समर्थन उन्हें अवश्य मिलेगा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान ठाकुरगंज का माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply