ठाकुरगंज मक्का किसानों के सहयोग से रीगल स्टार्च इंडस्ट्रीज तेजी से प्रगति कर रही है। वर्तमान में यह बिहार और आसपास के राज्यों की सबसे बड़ी स्टार्च इंडस्ट्री है। कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) अनिल किशोर पुरिया ने शनिवार को आयोजित किसान पुरस्कार समारोह में घोषणा की कि 2026 तक रीगल देश की नंबर एक स्टार्च इंडस्ट्री बन जाएगी।
समारोह में छह मक्का किसानों को टाटा पंच कार भेंट की गई। इसके अलावा, दर्जनों किसानों को बाइक, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमडी अनिल किशोरपुरिया, ठाकुरगंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, कंपनी के क्रय प्रबंधक विवेक लील्हा, डिप्टी डायरेक्टर रोहन किशोरपुरिया, गलगलिया थाना प्रभारी राकेश कुमार, भातगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह (मुन्ना सिंह) और सुरेश मोरय ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सीएमडी अनिल किशोरपुरिया ने बताया कि अगले साल कंपनी के विस्तारीकरण के बाद उत्पादन क्षमता 800 टन प्रतिदिन से बढ़कर 1600 टन प्रतिदिन हो जाएगी। उन्होंने किसानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रगति उनके सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मार्च से किसानों के मेधावी बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
टाटा पंच कार प्राप्त करने वाले किसानों में आकाश कुमार भगत, सैयद आकाश, रोहित कुमार महतो, मोहम्मद नसीम अख्तर, जमालुद्दीन और शब्बीर आलम शामिल हैं। मोहम्मद जनरल को बाइक और अन्य किसानों को घरेलू उपकरण देकर सम्मानित किया गया। कार प्राप्त करने वाले किसानों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए रीगल कंपनी को अपनी समृद्धि का मुख्य कारण बताया।
रीगल कंपनी ने 2018 में 275 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता से शुरुआत की थी। 2024 तक यह आंकड़ा 800 टन प्रतिदिन तक पहुंच चुका है, और अगले साल इसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में बताया गया कि रीगल कंपनी ने न केवल किशनगंज बल्कि पूरे देश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देवकी अग्रवाल ने किसानों की समस्याओं को हल करने की प्रतिबद्धता दोहराई। क्रय प्रबंधक विवेक लील्हा ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंच संचालन राजेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंधक नरेश शर्मा, कार्तिक साव, दीपक कुमार, अभिषेक सेन, बबलू कुमार, और सुरक्षा अधिकारी सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
रीगल स्टार्च इंडस्ट्रीज ने यह साबित किया है कि व्यावसायिक सफलता और सामाजिक जिम्मेदारी एक साथ चल सकती हैं। किशनगंज के मक्का किसानों के जीवन में यह कंपनी एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply