ठाकुरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि चोरी की घटनाओं पर हर हाल में रोक लगाई जाए। उन्होंने गश्ती को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और रात के समय संदिग्ध अवस्था में घूमने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी के आदेश भी दिए। बंगाल से सटे क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करों के प्रवेश को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, पोठिया थानाध्यक्ष निशीकांत कुमार, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सोमेश कुमार, और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply