Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में वंशीधर व्रजवासी को मिली अप्रत्याशित जीत पर ठाकुरगंज के शिक्षकों ने जताया हर्ष।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में सभी दलों को हराकर एक निर्दलीय शिक्षक नेता सह बिहार परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने जीत दर्ज की है। उक्त उप चुनाव में वंशीधर व्रजवासी को मिली अप्रत्याशित जीत पर ठाकुरगंज नगर स्थित भातढाला चौक में प्रखंड परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के ठाकुरगंज प्रखंड ईकाई के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सचिव निलेश भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे। निलेश भारती ने बताया कि विगत 2 साल से शिक्षक मानसिक रूप से परेशान है।

बिहार में शिक्षा विभाग शिक्षकों के साथ अंग्रेजों जैसा जुल्म कर रहा था,अंग्रेजी फरमान के विरोध करने वाले शिक्षकों को सरकार सेवा मुक्त, निलंबित, वेतन बंद, शिक्षक संगठन को अवैध घोषित करना आदि अनेक प्रकार का याचना दिया गयाइसी क्रम में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ब्रजवासी को निलंबित कर सेवा मुक्त कर दिया। उसके बाद शिक्षकों के आग्रह पर उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उप चुनाव में अपना किस्मत आजमाने के लिए निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में रात दिन मेहनत किए। इसके लिए पूरे बिहार के सभी शिक्षक गोलबंद होकर एक स्वर में बंशीधर ब्रजवासी का साथ देने का ऐलान कर दिया। 2 साल के बाद शिक्षक ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए बंशीधर ब्रजवासी को जीत मिली है।

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष इकबाल अहमद ने बताया कि इस चुनाव में जदयू, जन सुराज, राष्ट्रीय जनता दल जो बिहार का मुख्य राजनीतिक पार्टी है, जिनके पास धन व बल है, को धूल चटा कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित एमएलसी वंशीधर व्रजवासी कुछ महीने पहले के के पाठक ने नियोजित शिक्षक की नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। वंशीधर ने जेडीयू से यह सीट छीन ली है जो देवेश चंद्र ठाकुर ने सांसद बनने के बाद खाली की थी।

प्रखंड सचिव तपेश कुमार वर्मा ने बताया कि किशनगंज जिले के शिक्षक का लगाव बंशीधर ब्रजवासी के साथ हमेशा रहा है। इस जीत से  शिक्षकों में खुशी का लहर है। इस जीत पर नीलेश भारती, इकबाल अहमद  चंद्रदीप महतो, राजेश झा, राजेश यादव, प्रवीण यादव, पंकज कुमार, त्रिवेणी पंडित, उपेंद्र राम, रामजीवन कुमार, जेबा आरा, संपा दासगुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने बंशीधर व्रजवासी के जीत पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *