Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर पंचायत ने जारी किया हॉल्डिंग टैक्स का वार्षिक दर सूची, किरायेदारों पर देय राशि डेढ़ गुना।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर पंचायत द्वारा नगरवासियों के लिए हॉल्डिंग टैक्स की वार्षिक दरों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। यह दरें आवासीय और व्यावसायिक दोनों उपयोगों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, जो लोकेशन और छत की प्रकृति के अनुसार भिन्न हैं।

प्रमुख मुख्य सड़क, मुख्य सड़क और अन्य सड़कों के लिए अलग-अलग वर्गीकरण में पक्की छत, टीन/ऐसबेस्टस छत और कच्चे मकान के लिए प्रति वर्गफुट दर निर्धारित की गई है। उदाहरण के माध्यम से नागरिकों को गणना की प्रक्रिया भी स्पष्ट की गई है।

विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि यदि कोई मकान किराए पर दिया गया है, तो उसके क्षेत्रफल पर टैक्स की राशि डेढ़ गुना देय होगी।

नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों या प्रतिष्ठानों की सटीक जानकारी के अनुसार टैक्स राशि का अनुमान लगाएं और समय पर भुगतान सुनिश्चित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *