Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

असम से अयोध्या के लिए निकले तीन युवकों का ठाकुरगंज में हुआ स्वागत, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

असम से अयोध्या के लिए तीन युवक प्रतीक दास, विश्वजीत शील एवं आदित्य दे गोसाय गांव (असम) से अयोध्या के लिए साईकिल से निकले है। तीनों पढ़ाई करते हैं। इनका उद्देश्य आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेना है। साथ पेट्रोल व डीजल पर्यावरण को बचाना है। इसके लिए युवाओं को आगे आना है। उनका मूल मंत्र है कि आप निजी कार्य हेतु साईकिल का अधिक प्रयोग करें। इससे सभी का स्वास्थ ठीक रहेगा और पर्यावरण संरक्षण होगा। पेट्रोल डीजल की बचत होगी। तीनों भक्त एक दिन में 100 किलोमीटर सायकिल से चलते हैं। असम से ठाकुरगंज पहुंचे जहां रात्रि विश्राम राजेश करनानी के घर हुआ। जहां सैकड़ों रामभक्त ने स्वागत किया। प्रातः अपने अगले पड़ाव अररिया के लिए प्रस्थान किए जाने से पूर्व महिलाएं भक्त ने आरती व तिलक लगाकर विदा किया।

मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, राजेश करनानी, अनिल महाराज, वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, अमृत मंडल, नवनीत सिंह, चंद्रकांत गौतम, रतन गारोडिया आदि रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *