मन में राम नाम की दीप जलाए असम के नार्थ लखीमपुर के दो नौजवान पैदल ही अयोध्या धाम के लिए निकल पड़े है। राम मंदिर बनने पर पैदल अयोध्या जाने का संकल्प को पूरा करते हुए असम के नार्थ लखीमपुर बिट्टू मालाकार एवं पारस मालाकार ने अपनी यात्रा शुरू कर दी। असम से अयोध्या जाने के लिए कई संसाधन है। लेकिन ये दो नौजवान अपनी मनोकामना पूरी होने पर राम जी के मंदिर में माथा टेकने पैदल ही निकल गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए असम के नार्थ लखीमपुर से निकले ये दो राम भक्त ठाकुरगंज पहुंचे। यह दोनों भक्त पैदल यात्रा पर अयोध्या के लिए निकले हुए हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने और प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल ही बिट्टू मालाकार एवं पारस मालाकार 09 नवंबर 2023 35 दिन पूर्व असम से पैदल यात्रा पर निकले है। बुधवार को ये दोनों राम भक्त ठाकुरगंज से अपने गंतव्य स्थान अराध्या देव भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए निकले। दोनों युवक अपने साथ तिरंगा और प्रभु श्रीराम के झंडे साथ लेकर चल रहे हैं। दोनों युवक ने बताया कि 1500 किमी के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 30 से 35 किमी की दूरी तय करते हैं। असम के नॉर्थ लखीमपुर से अयोध्या की दूरी लगभग 1500 किलोमीटर है। जनवरी महीने में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पैदल अपने घर से निकल पड़े हैं। रात्रि में किसी मंदिर या सनातनी के घर विश्राम करते हैं। रास्ते में कई सनातन प्रेमी इनका स्वागत करते भी दिख रहें हैं। इस दौरान ठाकुरगंज में भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया मोहन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पन्ना सिंह, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, रणधीर सिंह, गोलू सिंह आदि ने नगर के पेट्रोल पंप चौक पर इनका स्वागत किया और अयोध्या यात्रा का सकुशल संपन्न करने हेतु ईश्वर से कामना की।
वहीं इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या, भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा। रामलला को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारे जीते जी राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। यह प्रभु श्री राम की कृपा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक परिश्रम से 500 वर्षों से अधिक समय व लंबी संघर्ष के बाद हम सनातनी को यह फल मिला है। हम सभी बहुत खुश हैं कि राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो रहा है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply