किशनगंज में नदी में नहाने गए दो किशोर के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमे से एक किशोर को बचा लिया गया है मगर दूसरे किशोर की मौत की कयास लगाई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और अंचल अधिकारी पहुंच चुके है और लापता किशोर की खोजबीन जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के खरना गांव अंतर्गत स्थित महानंदा नदी में दो किशोर नहाने गए। जहां गहरे पानी में जाने के वजह से दोनो डूबने लगे और डूब रहे किशोर का शोर गुल सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसमे से एक 15 वर्षीय किशोर को स्थानीय लोगो के द्वारा बचा लिया गया है। मगर एक 18 वर्षीय किशोर की अबतक तलाश जारी है। उक्त लापता किशोर की पहचान अदनान के रूप के हुई है जो खरना गांव का ही निवासी है।
इधर स्थानीय लोगो के द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी मामला का जायजा ले रहे है और डूबे हुए किशोर की स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है। मगर अबतक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नही पहुंची है। इधर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है और रोते बिलखते परिजन बच्चे की खोजबीन हेतु प्रशासन से गुहार लगा रहे है।
अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी का बयान –
इधर मौके पर पहुंची अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 घंटे पहले एक कोशिर की डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर प्रशासन पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी है और एसडीआरएफ की टीम रास्ते में है आ रहे है। वही स्थानीय गोताखोरों के द्वारा खोजबीन जारी है मगर अबतक शव की बरामदगी नही की गई है।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply