रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली ग्राम पंचायत के जिलेबियामोड़-भैंसलोटी स्थित संत निरंकारी सत्संग मिशन ठाकुरगंज के प्रांगण में निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लखीसराय (बिहार) से आए मुख्य प्रवक्ता रीना कुमारी ने कहा कि निरंकारी मिशन की जगत माता बुद्धवंती जी, निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी, माता सविंदर हरदेव जी व वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का असाधारण योगदान नारी शक्ति के लिए प्रेरणाओं का स्रोत है। आज महिलाओं के द्वारा किस प्रकार से अपने घर परिवार का तथा समाज में देश सेवा खेलकूद कारोबार नौकरियां इत्यादि उच्च पदों पर पूरी मानव जाति का निरंतर मार्गदर्शन किया जा रहा है। घर परिवार को खुशमय बनाने के लिए भी और स्वयं भी खुशनुमा जीवन जीने के लिए निरंकारी सत्संग एक अच्छा विकल्प है। निरंकारी सतगुरू माता जी से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर प्रभु परमात्मा को जानकर जीवन का असली मकसद हासिल करके लाखों इंसानों का जीवन सफल हुआ है और उनके घर परिवारों में रोनकें आ गयी हैं।
जिस घर में परिवार के सभी सदस्य मर्यादा में रहते हुए अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को निभाते हैं वहां हर समय प्यार ही प्यार होता है व स्वर्ग का नक्शा बना रहता है तथा ऐसे घर-परिवार में शारीरिक, मानसिक व आर्थिक अर्थात हर तरह के सुख बरसते हैं। उन्होंने बताया कि निरंकारी राजमाता जी कहा करते थे जिस घर में मां दुखी है उस घर से गरीबी नहीं जाती है। जिस घर में बहू दुखी है उस घर से क्लेश नहीं जाता है। जिस घर में बेटी दुखी है उसे घर से बीमारी नहीं जाती है।
उन्होंने बताया कि निरंकारी सत्संग से सीख लेकर हजारों नारियों ने अपने घर परिवार की तस्वीर बदल दी है। ब्रह्मज्ञान को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, अपने आचरण द्वारा प्रेम तथा शांति का माहौल देकर अपने ही घर को स्वर्ग बना दिया है। वहीं इस समागम के अवसर पर मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, स्थानीय मुखी गणेश यादव, संचालक अजय दास, संचालिका रानी देवी, जोनल प्रतिनिधि अजय सिंह (दानापुर), पूर्व वार्ड पार्षद सोना देवी, फुल कुमारी, अनु, अनुराधा, जय चौधरी, रागिनी, विकास साह, अभिजित, लीला आदि सहित संत निरंकारी मंडल की बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply