पैक्स चुनाव को लेकर पोठिया प्रखंड में सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को दूसरे दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों से उम्मीदवार अपना नामांकन कराने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए कुल दस नामांकन दाखिल हुए, वहीं सदस्य पद के लिए छियालिस उम्मीदवारों ने लोकतंत्र के इस पैक्स चुनाव में अपना नामांकन दर्ज कराया।
गोरूखाल ग्राम पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा मंगलवार को दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि गोरूखाल ग्राम पंचायत से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंह निर्वाचित हैं। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार सिंह पूर्व में अध्यक्ष रह चुके हैं। राजवंशी समुदाय के इन दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला इस बार दिलचस्प माना जा रहा है।
वहीं, छत्तरगाछ पंचायत से गोहर अली और वसी अहमद ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
उल्लेखनीय है कि चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 11 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 13 नवंबर को अंतिम दिन समाप्त हो रही है। 26 नवंबर को प्रखंड के 122 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा, जहां 77,050 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य को चुनेंगे।
सारस न्यूज़, पोठिया, किशनगंज।

Leave a Reply