किशनगंज उत्पाद विभाग कार्यालय परिसर में जमकर बवाल हुआ। वही इस दौरान दर्जनों गृह रक्षा वाहिनी के द्वारा सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार पर अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप लगाया। गृह रक्षा वाहिनी वीर कुंवर सिंह ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार के द्वारा हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट किया गया है। साथ ही महिला गृह रक्षा वाहिनी पर बुरी नजर रखता है। मौके पर मौजूद सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह लोग गलत आरोप हम पर लगा रहे हैं। इन लोगों का ड्यूटी को लेकर स्थानांतरण किया गया है। इसी को लेकर मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रहा है। मौके पर मौजूद उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने घटना को लेकर बताया मामले की जानकारी हमें नहीं है इसकी जांच की जाएगी।
राहुल कुमार, सारस न्यूज,किशनगंज।

Leave a Reply