Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी से चीनी नागरिक समेत दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

चीनी नागरिक को भारत आने का क्या है मकसद ? पुलिस कर रही गहन छानबीन

भारत-नेपाल सीमांत पानीटंकी से गिरफ्तार चीनी नागरिक समेत दोनों नेपाली नागरिक को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार चीनी नागरिक भारत क्यों आ रहा था? उसका भारत आने का क्या मकसद है? पुलिस इन सब मामले की जांच पड़ताल करते हुए मामले की तह तक जाने में जुट गई है। नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते एक चीनी नागरिक को एसएसबी जवानो ने पकड़ा है। भारत- नेपाल सीमा के पानीटंकी बोर्डर पर दो दिनों के अन्दर दो विदेशियों की गिरफ्तारी ने इस सीमा की सवेदनशीलता को उजागर कर दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पानीटंकी नए पुल पर नियमित जांच के दौरान

बा.प्रदेश 01027 च 1360 नंबर की नेपाली वाहन से भारत की ओर आ रही को बॉर्डर पर इंटरेक्शन टीम के सीटी/एसडब्ल्यूपी (एफ) सुस्मिता मंडल द्वारा कार को रुकने के लिए कहा गया और अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। जांच करने पर तीन यात्रियों में से एक ने मोबाइल पर चीनी पासपोर्ट दिखाया। यात्रियों को वाहन से उतरने और अपने पहचान पत्र की भौतिक प्रति दिखाने के लिए कहा गया, जिस पर एक व्यक्ति ली ज़ियाओकांग, जन्मतिथि 17/10/1969, जियांगशी, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का निवासी, ने अपना चीनी पासपोर्ट दिखाया, जिस पर पासपोर्ट संख्या- ईएल0003232 था। बिना किसी संदेह के यह साबित हो गया कि वह चीनी नागरिक है। उक्त  व्यक्ति के पास वैध नेपाली पर्यटक वीज़ा पाया गया  जो  01/09/23 को जारी किया गया और उसका नंबर  T230382320 है जो 29/11/23 तक वैध है। वह व्यक्ति अपने दो साथियों नेपाल मूल के  संजीव सुवाल और चित्रगुप्त अधिकारी  के साथ भारतीय क्षेत्र में लगभग 600 मीटर अंदर थे, इस दौरान चीनी पासपोर्ट धारी ली ज़ियाओकांग से भारतीय बीजा की मांग की गई जो उसके पास नहीं पाया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर खोड़ीबाडी थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान चीनी नागरिक  ली जियाओकांग (54 ), पुत्र- ली चेन आरयू, पता – 2905, बिल्डिंग 5, फेयरी टेल होम, 509 मुलियन वेस्ट रोड, जिला- तियानक्सिन, चांग्शा सिटी, चीन (जैसा कि उनके नागरिकता निवासी कार्ड से अनुवादित है) के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने में उसे सहयोग देने के आरोप में  नेपाली मूल के संजीव सुवाल (34), भक्तपुर नगर पालिका, वार्ड नंबर-06, जिला-भक्तपुर, बागमती प्रांत, नेपाल और  चित्रगुप्त अधिकारी (30), तापलेजंग, जिला- तापलेजंग, प्रांत संख्या 1 नेपाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चीनी नागरिक से गहन पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *