पूर्णिया महिला महाविद्यालय के एनएसएस की छात्रा लवली कुमारी ने राज्यस्तरीय चलचित्र लघु फिल्म प्रतियोगिता 2022-23 में पुरस्कार जीता। बिहार राज्य एढ्स नियंत्रण समिति पटना के द्वारा युवाओं में एचआईवी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित विषय पर जागरूकता हेतु राज्य स्तरीय युवा चलचित्र लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी।
प्रतियोगिता में कुल 78 लघु फिल्मों का चयन किया गया था। पुरस्कार सिर्फ सात फिल्मों को दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने लवली को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनएसएस यूनिट वन के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश रोशन सिंह ने कहा कि लवली कुमारी काफी प्रतिभाशाली छात्रा हैं। आरडी परेड हेतु बिहार एवं झारखंड टीम से भी लवली का चयन हुआ था। लवली रेड रीबन क्लब की पूर्णिया विश्वविद्यालय की ब्रांड अंबेसडर भी हैं। यह पूर्णिया महिला महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। डॉ राकेश रोशन सिंह ने पुरस्कार स्वरूप लवली को 10 हजार का इनाम दिया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply