पूर्णिया: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पूर्णिया के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (ASO) मुकुल कुमार झा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना, पूर्णिया और भागलपुर स्थित तीन ठिकानों पर गुरुवार सुबह से छापेमारी की जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुकुल कुमार झा पर आय से 56 लाख रुपये अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। निगरानी विभाग को यह शिकायत मिली थी कि उनके पास ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है। यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर की जा रही है।
गौरतलब है कि मुकुल झा के खिलाफ यह मामला तब दर्ज किया गया था जब वे वैशाली में अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर तैनात थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने संपत्ति का आकलन किया और मामला दर्ज कर लिया।
फिलहाल पटना, पूर्णिया और भागलपुर में स्थित उनके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
निगरानी विभाग की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति की ओर इशारा करती है।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply