Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

17 जनवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

17 जनवरी 1601 – मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया।

17 जनवरी 1917 – दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता तथा बाद में सक्रिय राजनीति में आकर सफलता हासिल करने वाले एम जी रामचन्द्रन का जन्म।

17 जनवरी 1923 – हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म।

17 जनवरी 1941 – सुभाष चन्द्र बोस ब्रिटिश हुकूमत को गच्चा देकर कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।

17 जनवरी 1945 – हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म।

17 जनवरी 1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक ।

17 जनवरी 1979- आज ही के दिन सोवियत संघ ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था।

17 जनवरी 1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत।

17 जनवरी 1989 – कर्नल जे के बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

17 जनवरी 2009 – आज ही के दिन भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

17 जनवरी 2010 – भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।

17 जनवरी 2014 – आज ही के दिन मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *