Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

25 दिसंबर, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

25 दिसंबर, 597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।

25 दिसंबर, 800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

25 दिसंबर, 1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।

25 दिसंबर, 1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।

25 दिसंबर, 1709 – लंदन से दस जहाजों को न्यू यॉर्क कॉलोनी के लिए रवाना किया गया, जिसमे 4000 लोगो को भेजा गया।

25 दिसंबर, 1717 – क्रिसमस की बाढ़: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच उत्तर पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।

25 दिसंबर, 1741 – खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।

25 दिसंबर, 1760 – जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने “एक इवनिंग थॉट” नामक कविता का प्रकाशन किया।

25 दिसंबर, 1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई।

25 दिसंबर, 1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

25 दिसंबर, 1800 – क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।

25 दिसंबर, 1814 – चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।

25 दिसंबर, 1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल ‘साइलेंट नाइट होली नाइट’ आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।

25 दिसंबर, 1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रोहियों को आम माफी दी।

25 दिसंबर, 1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

25 दिसंबर, 1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

25 दिसंबर, 1924 – पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुई।

25 दिसंबर, 1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

25 दिसंबर, 1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

25 दिसंबर, 1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।

25 दिसंबर, 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

25 दिसंबर, 1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

25 दिसंबर, 1974 – पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।

25 दिसंबर, 1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

25 दिसंबर, 1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

25 दिसंबर, 2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

25 दिसंबर, 2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

25 दिसंबर, 2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

25 दिसंबर, 2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसंबर, 2019 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर रोहतांग दर्रे सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया।

25 दिसंबर, 2019 – सऊदी अरब और कुवैत के बीच साझे तेल कुओं को लेकर लगभग पांच साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

25 दिसंबर, 2019 – मध्य फिलिपींस में तूफान ‘फनफोन’ से भारी तबाही हुयी और कैथॉलिक बहुल देश में लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।

25 दिसंबर, 2020 – उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के संबोधन के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2020 (आईआईएसएफ-2020) का समापन हुआ।

25 दिसंबर, 2020 – ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रैक्जिट बाद का व्यापार समझौता हुआ।

25 दिसंबर, 2021 – झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई।

25 दिसंबर, 2022 – चीन के राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने कोविड-19 संबंधी आंकडों का दैनिक प्रकाशन बंद किया।

25 दिसंबर, 2022 – नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

25 दिसंबर, 2022 – मॉलदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को 11 वर्ष के कारावास की सजा व 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।

25 दिसंबर, 2023 – भारतीय न्याय संहिता बिल कानून बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी दी।

25 दिसंबर, 2023 – नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हुई।

25 दिसंबर, 1642 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

25 दिसंबर, 1861 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे , का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ ।

25 दिसंबर, 1872 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

25 दिसंबर, 1876 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष का जन्म कराची में हुआ।

25 दिसंबर, 1880 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

25 दिसंबर, 1919 – नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार ।

25 दिसंबर, 1923 – धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।

25 दिसंबर, 1924 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी – का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ ।

25 दिसंबर, 1925 – सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार।

25 दिसंबर, 1927 – राम नारायण -जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक एकल वाद्य यंत्र के रूप में झुके हुए वाद्य सारंगी को लोकप्रिय बनाया (तिथि कन्फर्म नहीं)।

25 दिसंबर, 1928 – कपिला वात्स्यायन प्रमुख विदुषी – सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय की धर्मपत्नी।

25 दिसंबर, 1930 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

25 दिसंबर, 1936 – एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

25 दिसंबर, 1944 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।

25 दिसंबर, 1952 – पण्डित अजॉय चक्रबर्ती – प्रतिष्ठित भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु।

25 दिसंबर, 1959 – रामदास आठवले भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने।

25 दिसंबर, 1965 – योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ।

25 दिसंबर, 1970 – इम्तियाज अनीस एक भारतीय घुड़सवार।

25 दिसंबर, 1972 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1996 में मृत्यु)।

25 दिसंबर, 1978 – मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

25 दिसंबर, 1984 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ।

25 दिसंबर, 1846 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

25 दिसंबर, 1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1942 – सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

25 दिसंबर, 1959 – प्रेम अदीब – भारतीय अभिनेता।

25 दिसंबर, 1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।

25 दिसंबर, 1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

25 दिसंबर, 1994 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।

25 दिसंबर, 1996 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1972 में जन्म)।

25 दिसंबर, 2004 – नृपेन चक्रबर्ती त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।

25 दिसंबर, 2005 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।

25 दिसंबर, 2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

25 दिसंबर, 2009 – अजीत नाथ राय – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

25 दिसंबर, 2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।

25 दिसंबर, 2015 – साधना – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

25 दिसंबर, 2016 – जॉर्ज माइकल – एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और परोपकारी कलाकार थे।

25 दिसंबर, 2020 – भारत में जन्में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हुआ।

25 दिसंबर, 2020 – सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार व कवि शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी का निधन हुआ।

25 दिसंबर, 2021 – ब्रिटिश रेडियो व्‍यक्तित्‍व जेनिस लॉन्ग (66) का निधन हुआ।

25 दिसंबर, 2022 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी फेबियन ओनील (49) का निधन हुआ।

25 दिसंबर, 2023 – हास्य कलाकार नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *