30 जून 1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। यह आंदोलन आगे चलकर संथाल विद्रोह के रूप में जाना गया।
30 जून 1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन हुआ। उन्हें ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है।
30 जून 1933 : फासीवाद के विरोध में एंटवर्प (बेल्जियम) में लगभग 50 हजार लोगों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
30 जून 1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी (नाजी पार्टी) के विरोधियों का सफाया कर दिया। यह घटना ‘नाइट ऑफ द लॉन्ग नाइव्स’ के नाम से कुख्यात है।
30 जून 1938 : बच्चों का प्रिय कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक बुक में प्रकाशित हुआ।
30 जून 1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई।
30 जून 1960 : अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का ऐलान किया।
30 जून 1962 : अफ्रीकी देश रवांडा और बुरूंडी को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
30 जून 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच विलय की ऐतिहासिक प्रक्रिया पूरी हुई।
30 जून 1997 : हांगकांग में ब्रिटिश हुकूमत का अंत हुआ और यह क्षेत्र चीन को सौंप दिया गया।
30 जून 2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता प्रदान की।
30 जून 2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी, ऐसा करने वाला यूरोप के शुरुआती देशों में से एक बना।
30 जून 2012 : मोहम्मद मुर्सी ने मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे देश के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply