Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

18 अप्रैल 1612: शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

18 अप्रैल 1859: देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।

18 अप्रैल 1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

18 अप्रैल 1917: गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

18 अप्रैल 1950: विनोबा भावे ने तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।

18 अप्रैल 1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।

18 अप्रैल 1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।

18 अप्रैल 1978: आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।

18 अप्रैल 1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

18 अप्रैल 1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।

18 अप्रैल 1991: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।

18 अप्रैल 2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

18 अप्रैल 2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।

18 अप्रैल 2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *