Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

18 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

18 सितंबर 1906 – हास्‍य कवि काका हाथरसी का जन्‍म।

18 सितंबर 1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।

18 सितंबर 1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

18 सितंबर 1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

18 सितंबर 1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

18 सितंबर 1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

18 सितंबर 1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म।

18 सितंबर 1978 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति वार्ता के लिए राजी हुए थे।

18 सितंबर 1987 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म करने की घोषणा की।

18 सितंबर 1988 – बर्मा (अब म्यांमार) ने अपना संविधान रद्द किया।

18 सितंबर 1997 – अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

18 सितंबर 2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।

18 सितंबर 2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।

18 सितंबर 2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

18 सितंबर 2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

18 सितंबर 2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

18 सितंबर 2016 – जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में सेना के 19 जवान शहीद हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *