Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

24 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

24 सितम्बर 1726- ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया।

24 सितम्बर 1859 – ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन।

उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है।

24 सितम्बर 1861 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रूस्तम कामा का जन्म।

24 सितम्बर 1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

24 सितम्बर 1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

24 सितम्बर 1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

24 सितम्बर 1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

24 सितम्बर 1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

24 सितम्बर 1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

24 सितम्बर 2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

24 सितम्बर 2005 – आईएईए ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

24 सितम्बर 2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

24 सितम्बर 2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

24 सितम्बर 2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।

24 सितम्बर 2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

24 सितम्बर 2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *