• Sun. Dec 7th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चार राज्यों के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पटना में मना जश्न।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। रंग-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। शंखनाद और ढोल-नगाड़ा के साथ पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। उत्तर प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने भी शीर्ष नेतृत्व को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, देवेश कुमार, सुशील चौधरी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह, निखिल आनंद, संतोष पाठक, प्रदेष मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राकेश सिंह, राजेश झा राजू, प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा, मनीष पांडेय, कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती झा, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरूण सिंह, आनंद पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा के अलावा पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज सिंह और राजीव रंजन ने भी बधाई दी है। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने बुलडोजर जुलूस निकाल कर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *