सारस न्यूज, वेब डेस्क।
29 अक्टूबर 1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
29 अक्टूबर 1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
29 अक्टूबर 1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
29 अक्टूबर 1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
29 अक्टूबर 1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
29 अक्टूबर 1920 – पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
29 अक्टूबर 1924 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।
29 अक्टूबर 1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
29 अक्टूबर 1945 – विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
29 अक्टूबर 1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
29 अक्टूबर 1985 – विजेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय बॉक्सर का जन्म।
29 अक्टूबर 1994 – न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
29 अक्टूबर 1995 – जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
29 अक्टूबर 1997 – पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
29 अक्टूबर 2000 – आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
29 अक्टूबर 2001 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
29 अक्टूबर 2004 – त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
29 अक्टूबर 2005 – ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
29 अक्टूबर 2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।
29 अक्टूबर 2008 – असम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
29 अक्टूबर 2012 – अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।
29 अक्टूबर 2012- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।
29 अक्टूबर 2012- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।
29 अक्टूबर 2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।
Leave a Reply