Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

3 जून 1789 – एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।

3 जून 1828 – ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।

3 जून 1915 – ब्रिटिश सरकार ने  रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।

3 जून 1918 – गांधी जी की अध्यक्षता में इन्दौर में  ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।

3 जून 1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना  की।

3 जून 1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने  भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।

3 जून 1959 – सिंगापुर को सेल्फ गर्वनिंग स्टेट घोषित किया गया।

 3 जून 1962 – एयर फ्रांस का एक निजी विमान ” बोइंग 707” पैरिस के ओर्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

3 जून 1994 – भारत सहायता क्लब का नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।

3 जून 1999 – यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।

3 जून 1999- मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक  लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।

3 जून 2004 – केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।

3 जून 2005 – फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।

3 जून 2008 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया।

3 जून 2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।

 3 जून 2008 – जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *